Site icon Dainik Savera Times

दर्दनाक: शव ले जा रही एंबुलेंस और पिकअप वाहन की भयानक टक्कर, 5 लोगों की मौत,1 गंभीर घायल

Accident in UP

Accident in UP

Accident News : अमेठी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक पिकअप की टक्कर से एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उस समय हुई जब हरियाणा से बिहार शव ले जा रही एंबुलेंस को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गौरीगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और घायल व्यक्ति से जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version