Site icon Dainik Savera Times

विधवा के साथ ईल बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद लेखपाल निलंबित

up news

up news

Uttar Pradesh News : बदायूं जिले की बिसौली तहसील में तैनात एक लेखपाल को विधवा के साथ कथित ईल बातचीत करते हुए एक ऑडियो रिकॉडिंग वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है । अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि निलंबन का आदेश उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रश्मि कृष्णा ने दिया और तहसीलदार विजय शुक्ला ने इसे क्रियान्वित किया। उन्होंने मामले की विभागीय जांच भी शुरू की है।
बिसौली के तहसीलदार विजय शुक्ला ने बताया है कि विरासत दर्ज करने और आय प्रमाणपत्र व सम्मान निधि का सत्यापन की गुहार लगा रही विधवा महिला से लेखपाल ने फोन पर ईल बातचीत की।
पूरे मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तहसीलदार विजय शुक्ला ने मामले पर संज्ञान लिया और राम अवतार को तत्काल निलंबित कर दिया गया और विभागीय जांच शुरू कर दी गई। हालांकि, महिला द्वारा अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
उन्होंने बताया कि बिसौली तहसील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला पिछले लगभग छह महीने से कृषि भूमि में विरासत दर्ज कराने के लिए लेखपाल के पास चक्कर काट रही थी।

आवेदन किया तो लेखपाल टालमटोल करता रहा
अगस्त माह में महिला ने आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया तो लेखपाल टालमटोल करता रहा।
उन्होंने बताया कि इसके बाद विधवा महिला ने लेखपाल को फोन किया; जिसमें लेखपाल विरासत दर्ज करने और आय प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर उससे शारीरिक संबंध बनाने संबंधी ईल बातचीत करते हुए सुनाई दे रहा है।
बताते है कि विधवा महिला ने पिछले माह तहसील दिवस में एसडीएम राशि कृष्णा को भी इस मामले से अवगत कराया तब लेखपाल ने विरासत दर्ज कर दी। लेकिन किसान सम्मान निधि दिलाने के लिए आय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर आरोपी लेखपाल विधवा महिला को अकेले मिलने के लिए दबाव बना रहा था।

Exit mobile version