Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बुलंदशहर में भाजपा नेता की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2024

बुलंदशहर में भाजपा नेता की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान पूर्व प्रधान की हत्या के दो आरोपियों को घायल हालत में गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि विगत रात्रि सलेमपुर क्षेत्र में तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की घटना कारित की थी इनमें दो बदमाश मौके से फरार हो गए जिसको लेकर जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज सुबह अहमदगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश जो पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल थे, उनको ग्राम पापड़ी व ग्राम ढकनगला के बीच नहर पटरी पर जंगल में जाते देखा गया है।

स्वाट टीम, थाना शिकारपुर पुलिस, थाना पहासू पुलिस व थाना अहमदगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हें रूकने का इशारा करने पर वह तेजी से भगाने लगे। पुलिस टीम ने कुछ दूरी पर बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने अपने को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में दोनों शूटर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने अपने नाम साजिद एवं सुरेंद्र बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा, 02 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में इन्होंने यह भी बताया की विगत 30 अगस्त को थाना खानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम ढक नगला निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व ग्राम प्रधान रामवीर की हत्या की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना अहमदगढ पर धारा 103(1),61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें