Site icon Dainik Savera Times

एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे का शव नाले में मिला, नशे के ओवरडोज से मौत

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसमें अभिनेत्री सपना सिंह के 14 वर्षीय बेटे सागर गंगवार का शव बरामद हुआ है।
सपना सिंह कई टीवी सीरियल में काम कर चुकीं है। सागर यहां अपने मामा के घर रहता था। वह शनिवार से लापता था। रविवार को उसका शव अधलखिया गांव के समीप नाले से बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद सागर की मां सपना सिंह मुंबई से बरेली पहुंच गई हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। 14 वर्षीय सागर गंगवार शहर की आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा ओमप्रकाश के पास रहता था। वह स्प्रंगडेल स्कूल में आठवीं का छात्र था। पुलिस ने दोस्त अनुज समेत कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में अनुज ने बताया है कि उन लोगों ने साथ में ड्रग्स ली थी। सागर को ओवरडोज हो गई और वह गिर पड़ा।

 

Exit mobile version