
आयोध्या। उत्तर प्रदेश के आयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, अपर जिला अधिकारी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात रहे सुरजीत सिंह का उनके सुरसरि कालोनी स्थित सरकारी आवास में संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गये। पुलिस जांच कर रही है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। वह फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। बृहस्पतिवार को सुबह एडीएम के आवास पर जब उनकी नौकरानी पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था। कॉल बेल बजाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो नौकरानी ने पड़ोस में रहने वाले अधिकारियों को सूचना दी।
माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। निधन की जानकारी मिलते ही कमिश्नर गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह समेत प्रशासन व पुलिस के आला अफसर उनके आवास पर पहुंचे कानपुर में उनके परिवार वालों को सूचना दी गई। प्रतापगढ़ में एसडीएम पद से प्रोन्नत पाने के बाद एडीएम पद पर उनकी पहली तैनाती अयोध्या जिले में हुई। 25 अक्टूबर 23 को उन्होंने एडीएम कानून-व्यवस्था के पद पर अपना योगदान दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...