Aircraft crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण माइक्रोलाइट विमान उड़ान के दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और शहर के बीचोंबीच, केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में जा गिरा। विमान गिरते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
#WATCH | A trainee aircraft of the Indian Air Force crashes into a pond in Prayagraj, Uttar Pradesh
Details awaited. pic.twitter.com/jq5KyFW8Gc
— ANI (@ANI) January 21, 2026
नियंत्रण बिगड़ने से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, विमान ने शुरुआत में सामान्य तरीके से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही क्षणों में इसका नियंत्रण बिगड़ गया और यह तेजी से नीचे आते हुए केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में गिर गया। घटना के समय विमान में दो पायलट सवार थे। वहीं, जोरदार धमाके जैसी आवाज के कारण मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। चार लोगों ने तुरंत तालाब में कूदकर पायलटों को विमान से बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: बांग्लादेश टीम के भारत न आने का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया समर्थन
दोनों पायलट सुरक्षित
डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि एक एयर फोर्स का माइक्रोलाइट 2-सीटर एयरक्राफ्ट संगम से उड़ान भरने के बाद वापस लौट रहा था। अचानक विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और यह केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में जा गिरा। विमान में दो पायलट सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। मौके पर कोई आम नागरिक घायल नहीं हुआ।
हादसे की जांच जारी
डीसीपी ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा कड़ी कर दी। स्थानीय थाना पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें भी मौके पर मौजूद थीं। हादसे के समय स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस ने पायलटों की जान बचाई। डीसीपी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है और वायुसेना भी हादसे की जांच कर रही है। यह विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था और यह घटना बेहद अचानक हुई।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय कैबिनेट के बड़े फैसले: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी, सिडबी को 5,000 करोड़ की मदद
एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दोपहर करीब 12:15 बजे उन्हें जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर उन्होंने देखा कि विमान तालाब में गिर गया है। आसपास के लोग तुरंत तालाब में कूदे और मिलकर दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

