Site icon Dainik Savera Times

शपथ ग्रहण के लिए लखनऊ के लिए रवाना हुए अजय राय

उप्रः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शपथ ग्रहण के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गये हैं। लहुराबीर आजाद पार्क के पास से अपने समर्थको के साथ सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ अजय राय रवाना हुए। शपथ ग्रहण के लिए जाने से पहले अजय राय ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

वहीं, अजय राय लहुराबीर अपने आवास से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल के साथ लहुराबीर चौराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चन्द्रशेखर आजाद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद हजारों समर्थकों के साथ लखनऊ रवाना हुए।

Exit mobile version