Site icon Dainik Savera Times

अजय राय ने स्मृति इरानी पर कसा तंज

उप्रः वाराणसी से लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पदभार ग्रहण करने जा रहे कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय का कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के नेतृत्व में बरना मोड़ के पास हाइवे पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। इकट्ठा हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने राय को पुष्प देकर स्वागत व सम्मान किया।

अजय राय ने कहा की कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का अमेठी से रिश्ता कई पीढ़ियों का है कोई राजनीतिक रिश्ता नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता की मांग है राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें। अबकी बार अमेठी की जनता राहुल गाँधी को भारी बहुमत से चुनाव जीता कर लोकसभा भेजेगी। राय ने स्मृति इरानी के 13 रूपए किलों चीनी के बयान पर भी तंज कसा।

Exit mobile version