Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में घुसने के आरोप में अमेरिकी नागरिक को दो साल की सजा

December 9, 2023

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में घुसने के आरोप में अमेरिकी नागरिक को दो साल की सजा

महराजगंजः महराजगंज जिले की एक स्थानीय अदालत ने एक अमेरिकी नागरिक को फर्जी वीजा दस्तावेजों के आधार पर भारत में घुसने के आरोप में दो साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि 29 मार्च 2023 को नेपाल से भारत आ रहे 36 वर्षीय अमेरिकी नागरिक एरिक डेनियल बेकविथ को भारत-नेपाल सीमा के सोनौली इलाके में आव्रजन विभाग ने रोका था और उसके दस्तावेजों की जांच की थी। उन्होंने बताया कि जांच में उसका वीजा फर्जी पाया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में अमेरिकी नागरिक के खिलाफ भारतीय दंड विधान और विदेशी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। सिंह ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ श्रीवास्तव ने बेकविथ को शुक्रवार को दो साल कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें