Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

उन्नाव: ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 3 लोगों की मौत

February 24, 2025

उन्नाव: ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 3 लोगों की मौत

उन्नाव। जिले में सराय मनिहार गांव के पास बिहार-बक्सर मार्ग पर एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे तीन युवकों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अखिलेश सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात एक अज्ञत ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। सिंह ने बताया कि जान गंवाने वालों में जुड़वा भाई अरबाज खान (16) और आदिल खान (16) तथा सरफराज (22) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन तीनों के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित रायबरेली जिले के दिग्पालगंज पथाई से घर लौट रहे थे, जहां वे हलवाई का काम करते थे।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि जुड़वा भाई अरबाज और आदिल ने पहले ही अपने पिता को गंभीर बीमारी के कारण खो दिया था। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी और अब वह मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अज्ञात ट्रक चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें