Site icon Dainik Savera Times

कीर्तिमानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे एपीजे अब्दुल कलाम : सीएम योगी

Unique Initiative

Unique Initiative

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रख्यात वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कलाम अपने कीर्तिमानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। योगी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने कहा, अंतरिक्ष एवं रक्षा अनुसंधान क्षेत्र में भारत द्वारा स्थापित कीíतमानों के लिए कलाम सदैव याद किए जाएंगे। वहीं, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर लिखा, किसी भी मिशन की सफलता के लिए रचनात्मक नेतृत्व आवशय़क है।

युवा पीढ़ी को नई दिशा देने वाले और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मौर्य ने कहा, कलाम के सिद्धांत, विचार और प्रेरणादायी कार्य आनी वाली युवा पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने पोस्ट किया, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञनिक ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। कलाम 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे और उन्हें हर राजनीतिक दल का सम्मान प्राप्त था। 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु में जन्मे कलाम का 27 जुलाई 2015 को शिलांग में निधन हो गया था।

Exit mobile version