Site icon Dainik Savera Times

इस इलाके में बदमाशों ने दादी पोता को मारी गोली, लोगों में दहशत 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने घर मे घुस कर दादी पोता को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों की हालत नाजुक देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से पोते को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार नईगंज मोहल्ले के निवासी शनि यादव (27) उसकी दादी कमला देवी (70) घर के पास अपनी ट्रैक्टर पार्ट की दुकान पर बैठे थे कि दिन में करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर सवार नकाबपोश दो अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर फरार हो गए। बदमाशों की पहली गोली शनि यादव के पीठ में तथा दूसरी गोली उसकी दादी कमला देवी के पैर में गोली लगी है।
दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर शनी की हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक नगर देवेश सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये पूरे जिले में चेकिंग की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Exit mobile version