Site icon Dainik Savera Times

अयोध्या दीपोत्सव 2024 : 28 लाख दीयों से जगमग होंगे अयोध्या के 55 घाट

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष अयोध्या का 8वां दीपोत्सव भव्य और दिव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीयों को प्रज्वलित कर एक नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी हो रही है। दीपोत्सव की तैयारियों के अंतर्गत डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने दीयों और स्वयंसेवकों की संख्या का निर्धारण कर लिया है, जिससे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर योजनाबद्ध कार्य हो सके।

Exit mobile version