Site icon Dainik Savera Times

अयोध्या : राम मंदिर में मुंबई के उद्यमी ने 150 करोड़ का सोना गुप्तदान में दिया

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर के लिए देश-विदेश की तमाम प्रमुख हस्तियां, उद्योगपति और आम जनता दिल खोलकर दान कर रही है। इसमें कुछ नाम खास तौर पर चर्चा में रहे हैं जिन्होंने बड़ी रकम दान की। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने गुप्त दान किया है। खबरों के मुताबिक महाराष्ट्र के मुंबई के रहने वाले एक उद्यमी ने 175 किलो सोना (करीब 150 करोड़ रुपए) गुप्तदान किया है। इससे मंदिर के दरवाजे-चौखट लगाए गए हैं। राम मंदिर के शिखर समेत परकोटे के सभी 6 मंदिरों के शिखर-कलश को स्वर्ण मंडित कर दिया गया है लेकिन शेषावतार मंदिर के शिखर को स्वर्ण मंडित करने का काम अभी चल रहा है। इसका खुलासा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आमंत्रित सदस्य व मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने किया।

ये भी देखें :- BJP ने बंगाल में 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, बड़े चेहरों और नए नेताओं पर दांव

Exit mobile version