Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदायूंः टाटा मैजिक और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

October 31, 2023

बदायूंः टाटा मैजिक और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

बदायूंः बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक टाटा मैजिक वाहन और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा कादरचौक थाना क्षेत्र के सकरी गांव के पास हुआ। इसी थाना क्षेत्र के गांव बरौरा के रहने वाले हरिश्चंद्र एवं गांव असरासी निवासी बुधपाल समेत तीन अन्य लोग आटो से अपने गांव से बदायूं आ रहे थे। सकरी गांव के पास टाटा मैजिक वाहन और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे आटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बुधपाल (45) व हरिश्चंद्र (48) को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को पहले जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। थाना कादरचौक के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीरपाल सिंह ने बताया कि दो लोगों की इस हादसे में मौत हुई है तथा बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- गाजियाबादः बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा को दिनदहाड़े लूटा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें