Site icon Dainik Savera Times

Prayagraj में इस दिन ‘दरबार’ लगाएंगे Bageshwar Dham पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री

प्रयागराजः कथित धर्म परिवर्तन के खिलाफ अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दो फरवरी को यहां की मेजा तहसील के कुंवरपट्टी में शीतला कृपा महोत्सव में शामिल होंगे और अपना ‘दरबार’ लगाएंगे। यहां संवाददाताओं से बातचीत में शीतला कृपा महोत्सव के आयोजक इंद्रदेव शुक्ल ने बताया कि वर्ष 2008 से शीतला कृपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 2 फरवरी को अपना ‘दरबार’ लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि 29 जनवरी से प्रारंभ हो रहे पांच दिवसीय शीतला कृपा महोत्सव में 31 जनवरी को भजन संध्या कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, सांसद और भोजपुरी गायक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी प्रस्तुती देंगी। शुक्ल ने बताया कि 2 फरवरी को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ‘दरबार’ में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Exit mobile version