Site icon Dainik Savera Times

बागपत: मिलावटी मावे की गाड़ी जब्त कर 5 कुंतल मावा कराया गया नष्ट

बागपतः उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत नगर में त्यौहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद सुरक्षा विभाग व प्रशासनिक टीम ने गुरूववार को मावे से भरी एक गाड़ी को जब्त कर करीब पांच कुन्तल मिलावटी मावे को नष्ट कराया। जिला प्रशासन की ओर से जनपद में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत मावे में मिलावट करने वालों पर पिछले कई दिनों से बड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिसके क्रम में आज प्रात: करीब 7 बजे उपजिलाधिकारी बड़ौत सुभाष सिंह व सहायक खाद सुरक्षा आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने मुजफ्फरनगर से दिल्ली ले जा रहे मिलावटी मावे की गाड़ी को बड़ौत में औद्योगिक चौकी के पास पकड़ा। अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी में करीब 5 कुंतल मावा था, जिसको मौके पर ही नष्ट कराया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है जो खाद्य सामग्री में मिलावट करेगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनपद में कोई भी मिलावटी मिठाई विक्रय नहीं कर सकेगा। जिन गांवों में भी मावा बनाने की भट्टी लगी हुई है और मिलावटी मावा तैयार कर रहे हैं उन पर भी कार्रवाई के लिये अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कि त्यौहार के दृष्टिगत आमजन को गुणवत्ता से परिपूर्ण खाद्य सामग्री प्राप्त हो सके।

We are now on WhatsApp. Click to Join

Exit mobile version