Site icon Dainik Savera Times

बहराइच:सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के जरवल रोड पर तेज रफ्तार के खड़ी कार से टकराने के कारण बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जरवलरोड थाना क्षेत्र में एकलव्य महाविद्यालय के पास ढाबे यह दुर्घटना हुई। ग्राम बंभौरा निवासी अतुल उर्फ विक्की गुप्ता (21) तथा आदित्य कनौजिया (18) निवासी बम्भौरा गलामंडी बाजार, बुधवार को बाइक से देर रात लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित ढाबे पर पान खाने के लिए जा रहे थे।

तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक ढाबे पर पहले से ही खड़ी एक कार से जा टकरायी और इस दुर्घटना में अतुल कुमार उर्फ विक्की की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक पर पीछे बैठे आदित्य कनौजिया घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उनके परिवार को दी। मृतक के परिजनों की सूचना पर जरवलरोड थाने के उपनिरक्षक आदित्य कुमार ने शव को कब्जे में पुलिस लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल आदित्य कनौजिया को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version