Site icon Dainik Savera Times

बजरंग दल ने मौलाना अरशद मदनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की

सहारनपुर : बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी पर हिन्दू समुदाय की भावना आहत करने का आरोप लगाते हुये एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए- हिंद के तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र में मौलाना मदनी ने हिन्दू धर्म को लेकर बयान दिया था जिसकी हिन्दू संगठनों ने निंदा की है। त्यागी ने दलील दी कि मदनी के बयान से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होने आज देवबंद कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि अरशद मदनी द्वारा बोले गए इन शब्दों से हिंदू धर्म स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है। इसीलिए उनके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए मदनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

Exit mobile version