Site icon Dainik Savera Times

बलियाः पत्नी के मायके से न आने से दुखी युवक ने आत्महत्या की

बलिया। जिले के मनियर थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी के मायके से न आने से दुखी होकर फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के मनियर कस्बे के सरवार ककरघट्टी मोहल्ले में सोमवार की शाम आलोक रजक (28) नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।मनियर थाना के प्रभारी रमेश दुबे ने मंगलवार को बताया कि आलोक रजक की पत्नी अपने मायके में है और वापस नहीं आ रही है। आलोक ने इसी से दुखी होकर फांसी लगाई। दुबे ने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version