Site icon Dainik Savera Times

‘ठाकुर हूं मैं’ वाले वीडियो पर बैंककर्मी आस्था सिंह ने दी सफाई, कहा- अपनी जाति पर है गर्व…

HDFC ASHTA SINGH

यूपी डेस्क। कानपुर के पनकी इलाके में स्थित एक प्राइवेट बैंक में एक महिला कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में महिला कर्मचार‍ी गुस्से में दिख रही हैं और कहते सुनाई दे रही हैं, “ठाकुर हूं मैं, मुझसे उलझना मत।” वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कर्मचारी अपने सहकर्मियों की बात अनसुनी कर रही हैं। वह किसी व्यक्ति पर गुस्सा निकालते हुए, जोर-जोर से चिल्ला रही हैं। वीडियो में महिला को ग्राहक पर लैपटॉप फेंकने की कोशिश करते हुए भी दिखाया गया है। बैंक कर्मी का नाम आस्था सिंह बताया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

 

आस्था सिंह ने वीडियो को लेकर पेश की सफाई
बाद में इस मामले में महिला कर्मचारी आस्था सिंह का दूसरा वीडियो सामने आया। इसमें उन्होंने अपनी बात साफ की। आस्था ने बताया कि वायरल वीडियो किसी ग्राहक के साथ झगड़े का नहीं है। यह झगड़ा उनकी सहकर्मी के पति के साथ हुआ था। वीडियो की पुरानी तारीख: उन्होंने कहा कि यह वीडियो 6 जनवरी का है और अब इसे गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है।ठाकुर हूं मैं… का मतलब: आस्था ने बताया कि उन्होंने यह बात अपनी जाति पर गर्व और आत्मसम्मान में कही थी।

 

Exit mobile version