Site icon Dainik Savera Times

Barabanki: डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले में एक तेज रफ्तार डंपर के ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मारने से हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा केसरीपुर वार्ड के पांच लोग रविवार रात जरवल रोड पर लगी चूरा मशीन पर पुवाल लेकर गए थे। यहां पुआल उतरने के बाद रात करीब एक बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस आ रहे थे। रास्ते में चौकाघाट क्रॉसिंग के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्राली-ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ट्रॉली पर बैठे रंजीत (28), मोहन (18), रमेश गौतम (30) उछलकर हाईवे पर गिर पड़े। वही ट्रैक्टर पर बैठे दो अन्य लोग भी घायल हो गए। हादसे में रमेश गौतम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोगों को सीएचसी रामनगर लाया गया, जहां से रंजीत व मोहन को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में इन लोगों ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Exit mobile version