Site icon Dainik Savera Times

बरेलीः किसान की पीटकर हत्या, धान रोपाई के पैसों को लेकर हुआ था विवाद

kishan murder

बरेलीः बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में धान की रोपाई के पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक किसान की पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पूरनलाल (46) के भाई कुंवर पाल अनुसार करुआताल गांव के कुछ लोगों से धान की रोपाई के मेहनताना को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी घर में घुस आए और पूरनलाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजन घायल किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंवला लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरनलाल अपने पीछे पत्नी भूरी देवी और नौ बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ आंवला हेमंत कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।

Exit mobile version