Site icon Dainik Savera Times

यूपी के वाल्टरगंज क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

उप्र : बस्ती ज़िले के वाल्टरगंज क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सोनहा थाना क्षेत्र के कनेथू निवासी हिमांशु मिश्र (20) मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे मोटरसाइकिल से अपनी स्वास्थ्यकर्मी मां को घर वापस लाने जिला महिला अस्पताल, बस्ती जा रहा था। रास्ते में उसका वाहन वाल्टरगंज थाना क्षेत्र बरहुआ पोखरे के पास बस्ती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से टकरा गया। इस हादसे में हिमांशु तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार जियालाल (30) और सूरज (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Exit mobile version