Site icon Dainik Savera Times

मुख्तार अंसारी का जनाजा उठने से पहले बेटे ने पिता की मूछों पर दिया ताव

गाजीपुर: माफिया मुख्तार अंसारी के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर जिले में उसके पैतृक घर युसूफपुर, मोहम्मदाबाद के करीब कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया. मुख्तार अंसारी के जनाजे में भारी संख्या में लोग आए। शनिवार की सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। हालांकि, फिर धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ती गई। जिन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने हल्का बल भी इस्तेमाल किया। इस बीच खबर है कि अपनी मूछों से पहचाने जाने वाले माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने जनाजा उठने से पहले पिता की मूछों पर ताव दिया। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बेटा अपने पिता मुख्तार अंसारी की मूछों को ताव देता दिख रहा है। नम आंखों से उमर अंसारी ने अपने पिता की मूंछों को आखिरी बार ताव दिया।

Exit mobile version