Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड के साथ भोजपुरी का लगेगा तड़का

October 14, 2023

अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड के साथ भोजपुरी का लगेगा तड़का

अयोध्याः आयोध्या में आज से शुरू हो रही रामलीला में इस बार बॉलीवुड के साथ भोजपुरी सितारों का तड़का लगेगा। ऐसा प्रतीत होगा कि यह रामलीला नहीं, बल्कि रामायण आधारित धारावाहिक देख रहे हैं। इस बार रामलीला के मंच पर रामायण के किरदार को 55 से अधिक फिल्मी कलाकार विभिन्न पात्र को निभाएंगे। इस संबंध में रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मालिक (बाबी) और महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि इस वर्ष रामलीला आयोजन का यह चौथा संस्करण होगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या की रामलीला 14 से 24 अक्टूबर शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक तक अयोध्या में राम कथा पार्क में आयोजित होगा। शुभम ने बताया कि इस साल अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड, भोजपुरी और टीवी धारावाहिक में काम करने वाले 55 से अधिक कलाकार अभिनय कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पूनम ढिल्लों, भाग्यश्री, अमिता नागिरया, शीबा, रितु शिवपुरी, ममता सिंह, मांगिशा, पायल गोगा कपूर, प्रतिभा, गजेंद्र चौहान (राजा जनक), रजा मुराद (अहिरावण), राकेश बेदी (विभीषण), गिरिजा शंकर (रावण), अनिल धवन (इंद्रदेव), रवि किशन जी (केवट), वरुण सागर जी (हनुमान), सुनील पाल (नारद मुनि), राहुल भूचर ( राम जी), शिवा ,आकाशदीप (कुंभकरण), रूबी चौहान (मेघनाथ ), बनवारी लाल झोल (परशुराम), मनोज बक्शी (राजा दशरथ), गुलशन पांडे, अवतार गिल, सागर, चंदन काम कर रहे हैं। इसके अलावा रावण दहन वाले दिन भोजपुरी के प्रसिद्ध कलाकार खेसारी लाल यादव रावण का अभिनय करेंगे।

सुभाष मालिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला की एंट्री फ्री है। इसकी कोई भी एंट्री फीस नहीं है। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला राम भक्तों ने बताया है अयोध्या की रामलीला का उद्देश्य यह है कि करोड़ों राम भक्त जो घर में बैठे हैं वह प्रभु राम की रामलीला अपने घरों में बैठकर देख सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें