Site icon Dainik Savera Times

बड़ा हादसा : घर में फटा गैस सिलेंडर, एक ही परिवार के 5 लोग…

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शनिवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भूप सिंह भडाना के मकान में किराए पर रहने वाले रणबीर (24 वर्ष) पूर्वाह्न् 11 बजकर करीब 30 मिनट पर अपने घर पर समोसा बना रहे थे। समोसा बनाते समय एक छोटा गैस सिलेंडर फट गया, जिसकी चपटे में आकर घर में मौजूद गुड़िया (32 वर्ष), माया (25 वर्ष), मालती (50 वर्ष), विजय (32 वर्ष) और रणधीर (24 वर्ष) सहित पांच लोग झुलस गए।
बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar कुल्हड़ पिज्जा के बाद अब Ludhiana के इस मशहूर कपल की अश्लील वीडियो हुई लीक, पढ़ें पूरी खबर
पुलिस ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद है। कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है।
बड़ी खबरें पढ़ेंः कुल्हड़ पिज़्ज़ा के बाद अब ब्लॉगर Karmita Kaur का MMS Video हुआ लीक, पढ़ें पूरी खबर
Exit mobile version