Site icon Dainik Savera Times

सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, आईएएस देवी शरण उपाध्याय को किया निलंबित

Tradition of Sanatan

Tradition of Sanatan

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी ने अलीगढ़ में भूमि आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।

दरअसल, देवी शरण उपाध्याय साल 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें 2022 में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में तैनाती मिली थी। देवी शरण उपाध्याय पर आरोप है कि उन्होंने अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल किया था। पट्टों के आवंटन में अनियमितताएं सामने आने पर सीएम योगी ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। सीएम योगी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई हुई है।

बता दें कि अलीगढ़ के मंडलायुक्त ने देवी शरण उपाध्याय के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद नियुक्ति विभाग ने उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया था। हालांकि, बाद में सीएम योगी ने उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया। इस मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाई गई है। फिलहाल निलंबन अवधि में वह राजस्व परिषद से संबद्ध रहेंगे।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा चुकी है। सीएम योगी ने आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार को एक विवादित पोस्ट के बाद निलंबित किया था। इसके अलावा आईपीएस अधिकारी सुभाष चंद्र दुबे को भी सस्पेंड किया जा चुका है। वहीं, आईपीएस वैभव कृष्ण, आईपीएस अधिकारी पवन कुमार पर भी गाज गिर चुकी है।

Exit mobile version