Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली से पहले ही पटाखा फैक्‍ट्री में हुआ बड़ा धमाका, इतने लाेगाें की गई जान

October 17, 2023

दिवाली से पहले ही पटाखा फैक्‍ट्री में हुआ बड़ा धमाका, इतने लाेगाें की गई जान

मेरठः उत्तर प्रदेश में मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्‍ट्री में हुए भीषण विस्फोट में चार श्रमिकों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि लोहिया नगर स्थित एक बंद पड़े मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्‍ट्री चलाई जा रही थी। आज सुबह अचानक जोरदार विस्फोट के बाद मकान का ऊपरी हिस्सा गिर गया और आग लग गई।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बकरी या ऊँट का नहीं बल्कि इस जानवर का दूध हैं सबसे मंहगा, फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विस्फोट से घायल एक अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुयी है। इस बीच राहत एवं बचाव कार्य में लगा एक जेपीसी चालक मलबे का एक हिस्सा गिरने से घायल हुआ है। मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि आस पास के मकान और एक स्‍कूल की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए, जिससे अफरा तफरी मच गई।

बड़ी खबरें पढ़ेंः कमलनाथ के ‘कपड़े फाड़ो’ वीडियो वायरल होने के बाद दिग्विजय सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

इसके अलावा पास से गुजरने वाली बिजली की हाई वोल्टेज 33 हजार की लाइन के खंभे भी टेढ़े हो गये। पुलिस ने बताया कि यह मकान संजय गुप्ता का है और गौरव त्यागी नामक व्यक्ति ने उसे किराये पर ले रखा था। मौके से भारी संख्या में पटाखे बरामद किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें