
यूपी-बिहार डेस्क। सोचिए जरा आप, यदि अचानक आपके खाते में आ जाए करोड़ों-खरबों रुपये तो आप खुशी से जुम उठोगे। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ लोगों के साथ। ये लोग आम जिंदगी जीते हैं कोई किसान है, कोई मजदूर लेकिन अचानक उनके बैंक खातों में अरबों-खरबों रुपये आ गए। हालांकि, इन्होंने ईमानदारी दिखाई और बैंक को इस बारे में तुरंत जानकारी दी।
सिद्धार्थनगरः किसान के खाते में आ गए करोड़ों खरब
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में रहने वाले विनय पांडेय के बैंक अकाउंट में एक दिन 37 अंकों की राशि दिखाई दी। ये रकम इतनी बड़ी थी कि खुद बैंक वाले भी हैरान रह गए। विनय खेती करते हैं, उनका खाता कोटक महिंद्रा बैंक की सोनीपत ब्रांच में है, अकाउंट में जो रकम दिखी, वह थी 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,09,82,024 रुपये। विनय ने तुरंत बैंक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उनका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया और आयकर विभाग को सूचित किया गया। विनय ने कहा “ये पैसा मेरा नहीं है, मैं इस पर कोई दावा नहीं कर सकता।”
ग्रेटर नोएडा: 20 साल के दीपक के खाते में आया 1 अरब 13 लाख करोड़ रुपये
5 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के ऊंची दनकौर मोहल्ले के दीपक नाम के युवक के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसके खाते में अचानक 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हो गए। कुछ समय के लिए दीपक दुनिया का सबसे अमीर आदमी बन गया था जैसे ही खबर फैली, सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं। बैंक ने दीपक का अकाउंट भी तुरंत फ्रीज़ कर दिया और जांच शुरू हो गई। बैंक अधिकारियों ने भी माना कि यह रकम इतनी बड़ी थी कि कई देशों की GDP भी इसके आसपास नहीं पहुंचती।
बिहार: मजदूर टेनी मांझी भी बना ‘खरबपति’
बिहार के जमुई जिले के अचहरी गांव में रहने वाले टेनी मांझी, जो पेशे से मजदूर हैं, उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। उनके बैंक खाते में अचानक 10 खरब 1 करोड़ 35 लाख 6 हजार रुपये आ गए। टेनी पढ़े-लिखे नहीं हैं। इतनी बड़ी रकम देखकर घबरा गए। उन्होंने रकम की गिनती तक नहीं की, सीधा बैंक को बताया बैंक ने उनका अकाउंट भी फ्रीज कर दिया।
क्या है इन मामलों की सच्चाई?
इन सभी मामलों में एक बात समान है – सभी खातों में कोटक महिंद्रा बैंक से रकम ट्रांसफर हुई है। अब सवाल उठता है क्या यह तकनीकी खामी है?, या कोई साइबर फ्रॉड?। आयकर विभाग, साइबर टीम और बैंक मिलकर इन मामलों की जांच कर रहे हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इतना पैसा कैसे और क्यों इन खातों में आया।
लोगों ने दिखाई ईमानदारी
इन घटनाओं में सबसे खास बात यह रही कि जिन लोगों के खाते में यह पैसा आया, उन्होंने इसे अपना नहीं माना और बैंक को तुरंत सूचना दी। इनकी ईमानदारी की तारीफ हो रही है और सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं –”आज भी देश में ईमानदारी जिंदा है!”