Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

बीजेपी ने UP में 70 नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया, देखें लिस्ट

लखनऊ। केन्द्र और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को बहुप्रतीक्षित जिला और महानगर की 70 इकाइयों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। यह घोषणा जिला मुख्यालयों पर की गई। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रदेश की कुल 98 संगठनात्मक जिला इकाइयों (जिला और महानगर समेत) में 70 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किये गये हैं और बाकी 28 जिला इकाइयों के अध्यक्ष बाद में घोषित किये जाएंगे। भाजपा के उत्तर प्रदेश निर्वाचन अधिकारी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि प्रदेश में 70 जिलाध्यक्षों की रविवार को घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि इन जिलाध्यक्षों में 39 सामान्य वर्ग के, 25 अन्य पिछड़ा वर्ग और छह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
पार्टी के मुताबिक विजय मौर्य को लखनऊ जिला इकाई का अध्यक्ष, आनंद द्विवेदी को लखनऊ महानगर का, प्रदीप अग्रहरि को वाराणसी महानगर इकाई का, जनार्दन तिवारी को गोरखपुर जिला इकाई का और देवेश श्रीवास्तव को गोरखपुर महानगर इकाई का अध्यक्ष नामित किया गया है। भाजपा ने संगठनात्मक सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश को काशी, गोरखपुर, अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, ब्रज और पश्चिम छह क्षेत्रों और 98 जिला इकाइयों में विभाजित किया है।
  • मथुरा में निर्भया पांडेय बने जिलाध्यक्ष
  • हिरशचंद्र रावत ललितपुर जिलाध्यक्ष बने
  • राजू यादव मथुरा महानगर अध्यक्ष बने
  • गिरीश भंडूला मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष बने
  • आकाश पाला मुरादाबाद जिलाध्यक्ष बने
  • गाजीपुर के ‌जिलाध्यक्ष बने ओमप्रकाश
  • रामपुर से हरीश गंगवार जिलाध्यक्ष बनाए गए
  • बुलंदशहर से विकास चौहान जिलाध्यक्ष बने
  • मैनपुरी से ममता राजपूत बनीं जिलाध्यक्ष
  • इटावा से अनूप गुप्ता, झांसी महानग
  • झांसी महानगर से प्रदीप पटेल जिलाध्यक्ष बने
  • सुधांशु शुक्ला बने अमेठी के जिलाध्यक्ष
  • बहराइच से सर्वेश कठेरिया भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने
  • कन्नौज से वीर सिंह भदौरिया भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने
  • फिरोजाबाद से सतीश दीवाकर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने
  • हरदोई से अजीत सिंह बबन भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने
  • उन्नाव से अनुराग अवस्थी भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने
  • कासगंज से नीरज शर्मा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने
  • लालगंज से विनोद राजभर भाजपा के जिला अध्यक्ष बने
  • आगरा से राज कुमार गुप्ता भाजपा के महानगर अध्यक्ष बने
  • आगरा से प्रशांत पौनिया भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने
  • फर्रुखाबाद में फतेह चंद्र वर्मा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने
  • बहराइच से ब्रजेश पांडेय दोबारा भाजपा अध्यक्ष बनाए गए
  • गोरखपुर से जनार्दन तिवारी भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने
  • बस्ती से विवेकानंद मिश्रा बने भाजपा के जिलाध्यक्ष
  • महराजगंज से संजय पांडे फिर बने भाजपा का जिलाध्यक्ष
  • आजमगढ़ से ध्रुव सिंह बने भाजपा जिलाध्यक्ष
  • श्रावस्ती से मिश्री लाल वर्मा बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष बने
  • महराजगंज से संजय पांडे को पुनः भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया
  • चित्रकूट से महेंद्र कोटार्य भाजपा के नऐ जिलाध्यक्ष बने
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने नए पार्टी जिलाध्यक्ष बनाए गए नेताओं को बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में भाजपा के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उ. प्र. में मा. प्रधानमंत्री के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।’’

 

Exit mobile version