Site icon Dainik Savera Times

UP में BJP के महासचिव के बेटे ने खेलते समय निगला चुंबक, और फिर…

लखनऊः लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के पांच वर्षीय लड़के ने खेलते समय गलती से एक चुंबक निगल लिया। यूपी बीजेपी के महासचिव अमरपाल मौर्य के बेटे पार्थ सारथी को राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरएमएलआईएमएस) ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

मौर्य ने कहा है, कि ‘शनिवार को लगभग 8 बजे, मेरे बेटे ने गलती से चुंबक का एक छोटा सा टुकड़ा खेलते हुए निगल लिया। इसके तुरंत बाद, उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और जब हमने उसकी कुशलक्षेम पूछी, तो उसने मिठाई के पैकेट की ओर इशारा किया, जहां हमें चुंबक का दूसरा टुकड़ा मिला था।’’

आरएमएलआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विक्रम सिंह ने कहा, ‘‘हमने एक्स-रे किया है और लड़के के पेट में एक इंच लंबा चुंबक पाया है। किसी सर्जरी की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि चुंबक मल के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाएगा।’’ उन्होंने कहा, कि ‘अगर लड़का दर्द की शिकायत करता है तो इलाज की जरूरत होगी। हम उसकी स्थिति की समीक्षा करने के लिए फिर से एक्स-रे कराएंगे।’’

Exit mobile version