Site icon Dainik Savera Times

कानपुर में भाजपा नेता एवं पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर किया आत्महत्या का प्रयास

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के फजलगंज क्षेत्र में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और उनकी पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनो को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता गुर¨वदर छाबड़ा उर्फ विक्की और उनकी पत्नी ने आज शाम को घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने सर्वोदय नगर के रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जानकारी मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई नेता हॉस्पिटल पहुंचे। दोनों का आईसीयू में इलाज चल रहा है।

फजलगंज थाने की पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए फजलगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि रोज गार्डन अपार्टमेंट फजलगंज में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री गुर¨वदर सिंह छाबड़ा का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने आवेश में आकर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी की हालत बिगड़ते देख भाजपा नेता ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

घर में मौजूद बेटे अंगद और बेटी साक्षी को जानकारी मिलते ही अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने दोनों का इलाज शुरु कर दिया है। डॉक्टरों की माने तो गुर¨वदर की हालत ठीक है, लेकिन पत्नी परमजीत की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने फिलहाल अभी कोई स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। भाजपा नेता के जहर खाने की सूचना पर विधानसभा अध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे और डाक्टरों से दंपत्ति के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी हासिल की।गुर¨वदर सिंह छाबड़ा पूर्व राज्य मंत्री (यूपी पंजाब एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट) थे। इसके साथ ही वह भाजयुमो के दिल्ली प्रभारी रह चुके हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version