Site icon Dainik Savera Times

यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता के हत्यारोपी गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की जौनपुर पुलिस ने बीती रात एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता प्रमोद यादव की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुठभेड़ के दौरान सिकरारा थानाध्यक्ष के बुलेट प्रूफ जैकेट पर एक गोली लगी जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और गोली बारुद बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक डा अजय पाल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुलजारगंज बाजार के बाहर कठार रोड पर नाकेबंदी की और कठार मलसिल तिराहा होते हुए मडियाहूं की तरफ जा रहे कार सवार बदमाशों को ललकारा।

बदमाशों ने अन्धाधुन्ध फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किये। बदमाशो की गोलीबारी में एक गोली थानाध्यक्ष सिकरारा के बुलेट प्रूफ जैकेट में आकर लगी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में एक अभियुक्त सचिन यादव उर्फ देवा के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया, पुलिस ने दो अन्य बदमाश विजय यादव और चन्द्रशेखर यादव को पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version