Site icon Dainik Savera Times

मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को घर घर जाकर बतायेगी भाजपा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय की तैयारियों के क्रम में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर मोदी योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी साझा करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों , क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला प्रभारी व जिलाध्यक्षों व निकाय चुनाव से वचरुअल माध्यम से बैठक की। पार्टी ने तय किया कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव में जीत के लिए घर-घर सम्पर्क व संवाद करेंगे।

चौधरी ने कहा कि शहरी निकाय के चुनाव में प्रथम चरण के लिए नामांकन का कार्य पूर्ण हो चुका है। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव की तरह ही पार्टी कार्यकर्ता नगरीय निकाय के चुनाव में भी पूरी ताकत से जुटे। उन्होने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी संगठन की योजनानुसार कार्य करते हुए प्रत्येक निकाय और वार्ड में पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करें। धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर सम्पर्क अभियान शुरु करें।

 

Exit mobile version