Site icon Dainik Savera Times

लखनऊ के एक होटल में मिला राजस्थान के व्यवसायी का शव; जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ: राजस्थान के एक व्यवसायी का शव लखनऊ के एक होटल में मिला है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस उपायुक्त (लखनऊ पूर्व) पंकज कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान के जालौर जिले के निवासी 44 वर्षीय नीलेश भंडारी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि भंडारी दो दिन पहले एक महिला के साथ शहर के कामता इलाके में एक होटल में ठहरे थे और सोमवार को उनका शव मिला। सिंह के मुताबिक भंडारी के साथ आई एक महिला लापता है एवं उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा,‘‘भंडारी शादीशुदा थे और उनका परिवार जालौर में रहता है। वह पेशे से व्यवसायी थे।’’ सिंह ने बताया कि प्रारंभिक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस के अनुसार शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और साक्षय़ के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव होटल के कमरे के स्नानकक्ष में निर्व अवस्था में मिला। भंडारी के परिवार के सदस्य लखनऊ पहुंच गए हैं और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- PARLIAMENT LIVE: ‘INDI गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया’, लोकसभा में बोले अमित शाह

Exit mobile version