Site icon Dainik Savera Times

नए साल की पार्टी मनाने गए युवक का शव गड्ढे में मिला

Crime

Crime in Bihar

बलिया। जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में नए साल की पार्टी मनाने गए 36 वर्षीय एक युवक का शव एक गड्ढे में मिला। पुलिस के अनुसार, बांसडीह-सहतवार मार्ग पर दरांव गांव में बृहस्पतिवार को रात में सड़क के किनारे गड्ढे में पिंडहरा (पाण्डेय के पोखरा) गांव के विजय शुक्ल (36) का शव मिला। कोतवाली प्रभारी प्रवीन कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि विजय शुक्ल 31 दिसम्बर को एक रेस्तरां में न्यू ईयर की पार्टी करने गए थे। इसके बाद वह लापता हो गए थे। परिवार के लोगों की खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी। विजय की बहन की तहरीर पर बृहस्पतिवार की शाम गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें: इस साल सूर्य और चन्द्रमा पर लगेंगे इतने ग्रहण, जानें कहां-कहां दिखेगा असर

Exit mobile version