Site icon Dainik Savera Times

अज्ञात नंबर से मुख्यमंत्री आवास के पास बम की सूचना मिली

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकार आवास के पास बम होने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को अलर्ट जारी किया गया लेकिन गहन छानबीन के बाद सूचना अफवाह निकली। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि लखनऊ पुलिस को दिल्ली कंट्रोल रुम से सूचना मिली थी कि मुख्यमंत्री आवास के पास बम होने की आशंका है जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्ते को कालिदास मार्ग पर भेजा गया।

गहन तलाशी अभियान के दौरान चप्पे चप्पे की जांच की गयी मगर मौके पर कुछ भी नहीं मिला है। तलाशी अभियान के दौरान मुख्यमंत्री योगी अपने आवास पर बांदा के दौरे पर थे। सूत्रों ने बताया ‘‘ दिल्ली कंट्रोल रुम को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था जिसके आधार पर लखनऊ पुलिस को सूचित किया गया।’’ हालांकि इसके बावजूद मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version