Site icon Dainik Savera Times

सुहागरात के दिन दुल्हन के पेट में हुआ तेज दर्द, परिवार में मचा हड़कंप… 6 घंटे बाद बच्ची को दिया जन्म

suhagrat

suhagrat

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी की पहली ही रात दुल्हन ने अपने पति से कहा कि उसके पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है और वह दर्द सहन नहीं कर पा रही। यह सुनकर दूल्हा घबरा गया। दूल्हे ने तुरंत कमरे से बाहर आकर परिवार वालों को दुल्हन की तबीयत खराब होने की बात बताई। सभी को लगा कि शादी की थकान या तनाव की वजह से ऐसा हो रहा होगा। लेकिन दर्द बढ़ता देख तुरंत एक महिला डॉक्टर को घर बुलाया गया।

डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
जैसे ही महिला डॉक्टर ने दुल्हन की जांच की, उसने परिवार को बताया कि दुल्हन गर्भवती है और उसे प्रसव पीड़ा (डिलीवरी पेन) हो रही है। यह सुनते ही घर वाले हैरान रह गए। किसी को भी इस बात की पहले से जानकारी नहीं थी।

पहले से था प्रेम संबंध
जानकारी के मुताबिक, अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक और युवती के बीच पहले से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और उनका रिश्ता आगे बढ़ गया। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। बाद में परिवार वालों को मना कर दोनों की शादी करवा दी गई, लेकिन लड़की की प्रेग्नेंसी की बात घरवालों को नहीं बताई गई थी।

रात में दर्द, सुबह गूंजी किलकारी
डॉक्टर की मदद से घर पर ही डिलीवरी करवाई गई। रात भर दर्द चलता रहा और सुबह होते-होते दुल्हन ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। घर में अचानक खुशियों का माहौल बन गया।

दूल्हा बेटी को देखकर हुआ खुश
जब दूल्हे ने अपनी नवजात बेटी को देखा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह बेटी को गोद में लेकर भावुक हो गया। जो रात घबराहट में शुरू हुई थी, वह सुबह खुशियों में बदल गई।

पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में अजीमनगर थाना पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले पर नजर बनाए हुए है। गांव और आसपास के इलाकों में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

Exit mobile version