Site icon Dainik Savera Times

कच्चा मकान गिरने से सगे भाई बहन की मौत, दादा दादी घायल

बाराबंकीः जिले के थाना सुबेहा क्षेत्र के ग्राम किरसिया में एक कच्चे मकान के ढह जाने से मलबे में दबकर सगे भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे में बच्चों के दादी-बाबा भी जख्मी हो गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि रविवार रात किरसिया गांव में एक कच्चे घर की कोठरी अचानक ढह गई। हादसे के दौरान भाई बहन फियान (आठ वर्ष), बहन समायरा (छह वर्ष) और दादा हलीम-दादी नसरीन मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक भाई बहन की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से बाबा हलीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि दादी नसरीन का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version