Site icon Dainik Savera Times

बसपा राजस्थान में सभी 25 सीटों पर अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

अजमेर। राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (BSP) अकेले लोकसभा की सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा के केन्द्रीय कोर्डिनेटर सी.पी.सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने रविवार को यहां लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में संयुक्त रूप से स्थिति साफ करते हुए कहा कि पार्टी राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में तीसरे मोर्चे के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया की सभी वर्गों को साथ लेकर प्रदेश के कौने कौने में बसपा की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार करें। उन्होंने जल्द ही उम्मीदवार चयन की भी बात कही।

Exit mobile version