Site icon Dainik Savera Times

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी पार्टी नेताओं की कल लखनऊ में बैठक बुलाई

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से ही सभी पार्टियों में हलचल मची हुई है। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कल लखनऊ में बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य जोन इंचार्ज, जिलाध्यक्ष के साथ ही बामसेफ के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है। बैठक के दौरान आने चुनाव लेकर चर्चा की जाएगी। संगठन में फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है।

बसपा सुप्रीमो मायावती सभी जनपदों का चुनाव के लिए तैयार किए जाने वाले उम्मीदवारों के पैनल के बारे में भी जानकारी ले रही हैं। उन्होंने इस फीडबैक के आधार पर बुधवार को बैठक बुलाई है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार बैठक में वह आगे की रणनीति का खुलासा करने के साथ ही पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी दे सकतीं हैं।

Exit mobile version