Site icon Dainik Savera Times

बुलंदशहर: गैंगस्टर अपराधी की 33 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

बुलन्दशहरः उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के जिलाधिकारी ने कुख्यात गैंगस्टर अपराधी सौरभ की 33.73 लाख रुपये की सम्पत्ति कुर्क करा दी है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव बहापुर में जिलाधिकारी सीपी सिंह के आदेश का अनुपालन करते हुए उपजिलाधिकारी स्याना मय राजस्व टीम, क्षेत्रधिकारी स्याना व थाना प्रभारी बीबीनगर गैगस्टर सौरभ के गांव बहापुर कल देर शाम पहुंचे तथा उसके द्वारा अपराध की दुनिया से अर्जित 126.73 वर्ग मीटर के मकान एवं एक मारूति ब्रेजा कार जिनकी अनुमानित रशि 33.73 लाख आंकी गई है, पुलिस ने जब्त करने की कार्रवाई की। अभियुक्त सौरभ का अपराधिक इतिहास है तथा इसपर कोतवाली भी भी नगर में गम्भीर धाराओं में 11मुकदमे दर्ज हैं।

Exit mobile version