Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mukhtar Ansari के सहयोगी के मकान पर चला बुलडोजर

March 5, 2023

Mukhtar Ansari के सहयोगी के मकान पर चला बुलडोजर

गाजीपुरः उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बाहुबली मुख्तार अंसारी के सहयोगी रहे स्वर्गीय कमलेश सिंह ‘प्रधान’ के करोड़ों रुपए के अवैध निर्माण को रविवार सुबह ध्वस्त कर दिया गया। एसडीएम सदर ने बताया कि मकान के अवैध निर्माण को लेकर काफी लंबे समय से मुकदमा चल रहा था। चार मई 2022 को अदालत के फैसले के बाद उन्हे मकान के निर्माण को गिराने का कई बार नोटिस दिया गया। आज उसी के क्रम में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार कमलेश सिंह माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के सूचीबद्ध सदस्य थे। योगी सरकार द्वारा माफियाओं को मिट्टी में मिलाने के फैसले के बाद इस तरह की कार्रवाई हुई है। ध्वस्तीकरण के कार्यवाही का आभास शनिवार की शाम हो गया था। आज सुबह छह बजे से ही करीब आधा दर्जन बुलडोलर मकान को ध्वस्त करने में लग गये। एसडीएम सदर और सीओ सिटी, शहर कोतवाल समेत सैकड़ों पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। गौरतलब हो कि उक्त भवन में पिछले 20 वर्षों से वाणिज्य कर/ राज्य कर का कार्यालय भी संचालित हो रहा था। जिसे ध्वस्तीकरण की सूचना के बाद संबंधित अधिकारियों के देखरेख में सारे सामान निकालकर आरटीआई कालेज के छात्रवास में सुरक्षित रखा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें