Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहजहांपुर के पावर हाउस में तकनीशियन का जला हुआ शव मिला

December 31, 2023

शाहजहांपुर के पावर हाउस में तकनीशियन का जला हुआ शव मिला

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले के रौजा रेलवे स्टेशन के पावर हाउस में तकनीशियन का जला हुआ शव रविवार सुबह बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने बताया, ‘‘थाना रौजा अंतर्गत रौजा निवासी जय कुमार (30) शनिवार रात 12 बजे अपनी ड्यूटी पर पावर हाउस गये थे और आज सुबह जब कर्मचारी पावर हाउस गए तो उन्होंने जय कुमार का जला हुआ शव देखा।’’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि जय कुमार को लीवर की बीमारी थी जिसके चलते वह बेहोश भी हो जाते थे। मीणा ने कहा कि ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जय कुमार ड्यूटी के दौरान पास ही रखे हीटर पर गिर गये, जिससे उनकी जलकर मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें