Site icon Dainik Savera Times

ट्रक से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस : तीन लोगों की मौत, कई घायल

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक बस के सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर पलट जाने से एक किशोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने मंगलवार को बताया कि उन्नाव जिले से आ रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए विंध्याचल जा रही थी। उन्होंने बताया कि आठ/नौ अप्रैल की दरमियानी रात हथिगवां क्षेत्र में फूलमति बिसहिया नहर के पास लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर उनकी बस एक ट्रक से टकरा कर पलट गयी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस में ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया सभी घायलों को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों नें संध्या (12), कृष्ण कुमार (50) और बासु (35) को मृत घोषित कर दिया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। राय ने बताया कि हादसे में घायल 10 अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है।

Exit mobile version