Site icon Dainik Savera Times

Yamuna Expressway पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत, 40 घायल

मथुराः यमुना एक्सप्रेसवे पर एक यात्री बस की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। रविवार रात दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हादसा माइलस्टोन 88 के पास हुआ।

बस ने नरेला से यात्रा शुरू की थी और बिहार में दरभंगा के लिए जा रही थी। हादसे के बाद व्यस्त एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। रास्ता साफ करने में कई घंटे लग गए।

Exit mobile version