Site icon Dainik Savera Times

प्रयागराज से नागपुर जा रही बस का हुआ हादसा, 6 की हुई मृत्यु, 17 घायल

मैहर: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में शनिवार देर रात प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से नागपुर (महाराष्ट्र) जा रही बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गयी, जिससे बस में सवार छह यात्रियों की मृत्यु हो गयी और सत्रह अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर के पास देहात थाना क्षेत्र में देर रात हादसा हुआ। तेज रफ्तार से जा रही बस सड़क किनारे खड़े एक डंपर से भीषण तरीके से टकरा गयी। इस वजह से बस में सवार छह यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर मैहर, अमरपाटन और सतना के अस्पतालों में पहुंचाया। घायलों की संख्या फिलहाल सत्रह बतायी गयी है। घायलों में बस चालक भी शामिल है।

Exit mobile version