नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि बस कुछ ही देर में धू-धूकर जलने लगी। बताया जा रहा है कि बस में आग लगते ही यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़की और दरवाजों से कूदना शुरू कर दिया। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकलने में सफल रहे और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
माइलस्टोन 110 के पास हुई घटना
यह घटना यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 110 के पास हुई। आग की खबर फैलते ही एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। आसपास से गुजर रहे वाहन भी रुक गए।
#mathura में #yamunaExpressway पर बस में लगी आज,सवारियों ने कूदकर बचाई जान। स्लीपर क्लास बस जा रही थी कानपुर से नोएडा pic.twitter.com/Ru1eJNo21P
— pawan gautam (@pawanibnmathura) January 22, 2026
चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बस चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक की सतर्कता की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
पुलिस और एक्सप्रेस-वे टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया, ताकि किसी अन्य वाहन को परेशानी न हो।
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई
आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा
गौरतलब है कि 16 दिसंबर को भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव क्षेत्र के पास माइलस्टोन 127 पर घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए थे। उस हादसे में 8 बसें और एक कार जलकर खाक हो गई थीं, जिसमें 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...