Site icon Dainik Savera Times

नोएडा से तीर्थ नगरी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की गई

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के नोएडा से तीर्थ नगरी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की गई है। मोरना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने यह जानकारी दी। सिंह ने कहा कि नोएडा के मोरना स्थित उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के डिपो से अयोध्या नगरी के लिए बृहस्पतिवार से बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजाना एक बस अयोध्या के लिए यहां से रवाना होगी। सिंह ने बताया कि बस सुबह नौ बजे से चलेगी। उन्होंने कहा कि डीपो में अयोध्या नगरी जाने के लिए पर्याप्त संख्या में बस उपलब्ध हैं, लेकिन यात्री ज्यादा नहीं होने के कारण शुरुआत में केवल एक बस का परिचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Exit mobile version